भारत-चीन वार्ता: सीमा के हालात पर खुलकर चर्चा, लद्दाख में एलएसी से जुड़े मुद्दों के समाधान पर सहमति
भारत व चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी से जुड़े लंबित मसलों के भी जल्द समाधान पर रजामंदी जताई है। इलाके में लंबे समय से गतिरोध जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा मामलों से जुड़े तंत्र की शुक्रवार को 22 वीं बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों ने खुलकर चर्चा की। बैठक में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी से जुड़े बकाया मामलों को भी जल्द सुलझाने पर जोर दिया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-चीन सीमा मामलों को लेकर बनाए गए तंत्र की 22वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी हिस्से में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात को लेकर दोनों पक्षों ने खुलकर चर्चा की।
पूर्वी लद्दाख सीमा पर एलएसी से जुड़े बकाया मामलों का हल जल्द निकालने पर भी सहमति बनी। इस बारे में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच सितंबर 2020 में हुए समझौते को ध्यान में रखा जाएगा।
किसी अप्रिय स्थिति को टालेंगे : विदेश मंत्रालय22nd meeting of the Working Mechanism for Consultation & Coordination on India-China Border Affairs (WMCC) was held today. The two sides had a frank exchange of views on the situation along the Line of Actual Control (LAC) in the Western Sector of India-China Border areas: MEA pic.twitter.com/ArTqU13RUZ
— ANI (@ANI) June 25, 2021
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि दोनों पक्ष कूटनीतिक व सैन्य तंत्र के माध्यम से बातचीत जारी रखने पर भी सहमत हुए। मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम रूप से इस बात पर भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष जमीनी स्तर पर स्थिरता बनाए रखेंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालेंगे।
सीमा से सेना की वापसी पर कमांडर स्तर की 12 वीं वार्ता जल्द
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश वरिष्ठ कमांडर स्तर की 12 वीं वार्ता के लिए भी तैयार हुए। इसकी तारीख जल्द तय की जाएगी, ताकि पूर्वी सीमा पर टकराव के सभी बिंदुओं से सेना की पूर्ण वापसी हो सके। इस संबंध में मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों व प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।