फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china news, China 5G trial, No decision yet on China entry into India for 5G trial

5जी ट्रायल के लिए चीन के भारत में प्रवेश पर अभी कोई फैसला नहीं: केंद्रीय गृह सचिव

Fri, 06 Nov 2020 06:29 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
India china news, China 5G trial, No decision yet on China entry into India for 5G trial
Ajay Kumar Bhalla - फोटो : social media

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को चीन के 5जी ट्रायल को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। भल्ला ने कहा कि सरकार ने चीनी दूरसंचार कंपनियों को भारत में 5जी के ट्रायल में प्रवेश करने की अनुमति देने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि मौजूदा नेटवर्क में पड़ोसी देश की पैठ बेहद व्यापक है।

विज्ञापन


भल्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार देश के संचार नेटवर्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा उपाय कर रही है। उन्होंने ‘नेशनल डिफेंस कॉलेज’ द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार में कहा कि चीन के 5जी ट्रायल को लेकर सरकार ने कोई भी निर्णय नहीं किया है। चर्चा अभी भी जारी है...कब इसकी अनुमति दी जाएगी और किन लोगों को अनुमति दी जाएगी, इसपर भी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


मौजूदा दूरसंचार में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की पैठ बेहद व्यापक है। भारत के 5जी ट्रायल में चीन की टेलीकॉम कंपनियों के शामिल होने के बारे में एक सवाल का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पास कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होता है, हम ऐसे ही बंद नहीं कर सकते और यह नहीं कह सकते कि इसे अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार निश्चित रूप से विशेष सुरक्षा उपाय कर सकती है और देश की संचार प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। हम वह कर रहे हैं और हम उसे विकसित कर रहे हैं और हम निश्चित रूप से इससे निपटने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed