{"_id":"606ce5331b42693d6e5daf9a","slug":"india-china-lac-standoff-military-talks-likely-on-9th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी पर गतिरोध: दूसरे इलाकों से सेना हटाने पर नौ अप्रैल को बातचीत करेंगे भारत-चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलएसी पर गतिरोध: दूसरे इलाकों से सेना हटाने पर नौ अप्रैल को बातचीत करेंगे भारत-चीन
Wed, 07 Apr 2021 06:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:33 AM IST
सार
- गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और डेपसांग मैदान में टकराव कम करने पर होगी बात
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच 9 अप्रैल को होगी वार्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के इलाके से अपनी-अपनी सेना पीछे हटाने के बाद अब भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर टकराव वाले अन्य बिंदुओं को लेकर बात करेंगे।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर स्तर की यह वार्ता 9 अप्रैल को होने की संभावना है, जिसमें लद्दाख में गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और डेपसांग मैदान से सेनाओं को पीछे हटाने को लेकर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की यह वार्ता राजनयिक स्तर की बातचीत के तत्काल बाद हो रही है। इस वार्ता में राजनयिक स्तर की बातचीत के दौरान उठे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों देशों के बीच तकरीबन एक साल तक एलएसी पर चला सैन्य गतिरोध पैंगोंग झील के इलाके में पिछले महीने ही खत्म हुआ है। झील पर टकराव वाले इलाकों से दोनों देशों ने सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ताओं के लंबे दौर के बाद आखिरकार सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बना ली थी। इस सहमति का श्रेय सभी हितधारकों ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को दिया था, जो खुद इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिले इनपुट से देश को लाभ पहुंचने की बात कह रहे थे।