भारत-चीन सीमा विवाद: पीएम मोदी ने 19 जून को शाम पांच बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में चल रहे तनाव और स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम के पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस आभासी बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है। बता दें कि घटना के 24 घंटे बाद प्रधानमंत्री की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है।
सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।
भारतीय सेना ने कहा कि हिंसक टकराव के दौरान 20 जवान शहीद हुए जबकि चीनी पक्ष को भी नुकसान हुआ है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस टकराव के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख के संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया था।
In order to discuss the situation in the India-China border areas, Prime Minister Narendra Modi has called for an all-party meeting at 5 PM on 19th June. Presidents of various political parties would take part in this virtual meeting: PM's Office pic.twitter.com/AwCa1rb3FP
— ANI (@ANI) June 17, 2020
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। इसी बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार चुप क्यों है। वहीं प्रियंका गांधी का कहना है कि चीन का सामना करने का समय आ गया है।