फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China dispute: Chinese army retreat from Ladakh Galwan valley, in two months what happened in sequence on border

गलवां घाटी में पीछे हटी चीनी सेना, जानिए दो महीने का पूरा घटनाक्रम

Mon, 06 Jul 2020 02:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
India China dispute: Chinese army retreat from Ladakh Galwan valley, in two months what happened in sequence on border
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन और भारत के बीच लगभग दो महीने तक चलने वाले सीमा विवाद के बाद आखिरकार चीन की सेना पीछे हटने पर मजबूर हो गई है। भारत के दबाव के बाद चीनी सैनिकों ने अपने स्थान से पीछे हटना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना भी अपने स्थान से पीछे हटी है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि 48 घंटों तक चली गहन कूटनीतिक चर्चा, सैन्य जुड़ाव और संपर्क के चलते चीनी सैनिक पीछे हटने को तैयार हुए हैं। एनएनआई ने बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लेह यात्रा हुई, जिससे चीन को एक निर्णायक और दृढ़ संदेश गया। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि सीमा विवाद को लेकर कोर कमांडर स्तर की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप चीनी सेना ने विवाद वाले क्षेत्र से टेंट, वाहनों और सैनिकों को 1-2 किलोमीटर पीछे कर लिया है। चीनी सैनिक पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से पीछे हटे हैं। बता दें कि यहीं पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। तभी से सीमा पर तनाव जारी है। हम आपके बता रहें कि पिछले दो महीनों में कब क्या हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के अंत से शुरू हुआ था सीमा विवाद

India China dispute: Chinese army retreat from Ladakh Galwan valley, in two months what happened in sequence on border
सीमा विवाद के दौरान अचानक लद्दाख पहंच गए थे पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
  • अप्रैल के अंत से लद्दाख के पेंगांग झील के किनारे भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ना शुरू हुआ। 
  • 5-6 मई को लद्दाख में पेंगांग झील के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। दोनों ही ओर से कई सैनिक घायल हुए। 
  • 9 मई को उत्तरी सिक्किम में सीमा के पास चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों के साथ झड़प हो गई। यहां भी झड़प में दोनों ओर से सैनिक घायल हुए। हालांकि सैन्य स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया।
  • 12 मई को चीन के हेलिकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास उड़ान भरते रहे, लेकिन भारत के सुखोई लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। इसी दौरान चीन के सैनिक गलवां घाटी के पास भी इकट्ठा हो गए। उन्हें जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवान भी डट गए।
  • 23 मई को सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने लेह का दौरा किया। 25 मई को लद्दाख के पेंगांग झील और गलवां घाटी में चीन से तनाव और बढ़ गया।
  • 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हालात पर अहम बैठक की। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। 
  • 26 मई को ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध की तैयारी का आदेश दिया। 

बेनतीजा रहीं बैठकें

India China dispute: Chinese army retreat from Ladakh Galwan valley, in two months what happened in sequence on border
दोनों देशों की बीच कई बैठकें हुईं लेकिन सभी बेनतीजा रहीं
  • 2 जून को दोनों सेनाओं की ओर से जनरल रैंक के अधिकारियों ने विवाद सुलझाने के लिए बैठक की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 
  • 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन के मेजर जनरल लियू लिन के बीच बैठक हुई। 
  • 8 जून को भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। 
  • 12 जून को गलवां क्षेत्र में उपजे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों की ओर से मेजर जनरल स्तर की बातचीत हुई। 
  • 13 जून को सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि चीन सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी बातचीत जारी है। 

चीन का धोखा

India China dispute: Chinese army retreat from Ladakh Galwan valley, in two months what happened in sequence on border
15 जून सीमा पर हुई थी हिंसक झड़प
  • 15 जून को गलवां घाटी में चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की। उन्हें रोकने के प्रयास में हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।  
  • सेना प्रमुख नरवणे ने 23-24 जून को लेह-लद्दाख का दौरा किया। 30 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की तीसरी मीटिंग हुई। 
  • 2 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा अचानक रद्द हो गया। इससे पहले खबर आई कि शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के साथ लेह जाएंगे और 14 कॉर्प्स के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
  • 3 जुलाई की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए अचानक से लेह पहुंच गए। उनके साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed