फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China dispute: China hoists flag over Galwan Valley on the occasion of New Year, video viral on social media

चीन का प्रोपेगेंडा वार: जहां हुई थी भारत-चीन सैनिकों में झड़प, उस गलवान घाटी पर फहराया गया चीनी झंडा? सेना ने बताई पूरी सच्चाई 

Mon, 03 Jan 2022 12:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चीनी सैनिक गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के माध्यम से चीन यह साबित करने की कोशिश में जुटा है कि उसने यह झंडा गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में फहराया। जबकि, सेना के सूत्रों ने इसका खंडन किया है। 
 

विज्ञापन
India-China dispute: China hoists flag over Galwan Valley on the occasion of New Year, video viral on social media
गलवान घाटी पर फहराया गया चीनी झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गलवान घाटी...वह इलाका जहां पांच जून 2020 को भारत व चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया, लेकिन एक बार फिर से प्रोपेगेंडा वार के जरिए चीन ने भारत को उकसाने की कोशिश की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चीनी सैनिक गलवान घाटी पर चीनी झंडा फहराते हुए देखे जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है यह वीडियो नए साल का है और जिस जगह पर झंडा फहराया जा रहा है वह गलवान घाटी ही है, जहां पर सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। 

विज्ञापन
सेना ने बताई सच्चाई
एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि नए साल के मौके पर चीन ने यह झंडा गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में नहीं फहराया है। रिपोर्ट में कहा गया है चीन ने गलवान घाटी के अपने गैर विवादित हिस्से में झंडा फहराया है न कि गलवान में नदी के उस मोड़ के पास जहां पर भारत-चीन सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्ष ने खड़े किए सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विपक्ष एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि 'गलवान घाटी पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना ही होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो।' इसके अलावा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी ने भी ट्विटर पर लिखा है कि 'नव वर्ष के मौके पर भारत की गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया गया। 56 इंच का चौकीदार कहां है?'

लोकतांत्रिक देशों के लिए खतरा: चीन ने इंटरनेट को बनाया युद्ध का मैदान, फेसबुक-ट्विटर का हथियार की तरह कर रहा इस्तेमाल

दो किमी पीछे हटी थीं दोनों सेनाएं 
जून में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों की सेनाएं दो-दो किमी पीछे हटने को तैयार हो गई थीं। इसके बाद  एनएसए अजीत डोभाल व चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच वार्ता भी हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के विवादित क्षेत्र से दो-दो किमी पीछे हडने की पुष्टि भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed