{"_id":"5ee9af1c8ebc3e42e6731714","slug":"india-china-controversy-commanding-officer-of-the-chinese-unit-involved-in-the-face-off-with-indian-troops-in-the-galwan-valley-among-those-killed-says-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख सीमा में हुई हिंसक झड़प में चीनी फौज का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख सीमा में हुई हिंसक झड़प में चीनी फौज का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया
Wed, 17 Jun 2020 11:45 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:45 AM IST
सार
- गलवां घाटी में हिंसक झड़प में भारत से ज्यादा चीन को नुकसान
- हिंसक झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर की मौत
- घायलों और मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 40 से अधिक
- रक्षा मंत्री की तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस के साथ बैठक
विज्ञापन
भारतीय-चीनी सेनाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है। सूत्रों ने कहा कि गलवां घाटी में झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों में चीनी यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई है या गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Commanding Officer of the Chinese Unit involved in the face-off with Indian troops in the Galwan Valley among those killed: Sources confirm to ANI pic.twitter.com/MWbEUZezba
— ANI (@ANI) June 17, 2020विज्ञापन
चीन को हुआ भारत से ज्यादा नुकसान
सूत्रों ने जानकारी दी है कि झड़प में भारत से ज्यादा नुकसान चीन को हुआ है। सूत्रों ने कहा कि 15-16 जून की रात को हुई झड़प में चीन को भारी संख्या में नुकसान का सामना करना पड़ा है। जो सैनिक इस झड़प का हिस्सा थे उन्होंने चीनी हताहतों की संख्या के बारे में बताया।
विज्ञापन
घायलों और मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 40 से अधिक
सूत्रों ने कहा, मारे गए और घायल दोनों हताहतों की सही संख्या बताना मुश्किल है लेकिन ये संख्या 40 से अधिक होने का अनुमान है। वहीं, चीन ने भी माना है कि भारत के साथ हिंसक झड़प में उसे नुकसान उठाना पड़ा है।
चीन का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से दो बार सीमा पार की और उत्तेजक हमले किए। चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसने भारत के सामने घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि झड़प में उसके कितने सैनिकों की मृत्यु हुई है।
रक्षा मंत्री की तीनों सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक
सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायुसेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की।