फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China armies set up hotline in Sikkim region

वास्तविक नियंत्रण रेखा: भारत-चीन की सेनाओं ने सिक्किम क्षेत्र में स्थापित की हॉटलाइन

Mon, 02 Aug 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 03:20 AM IST
सार

सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन को निर्माण सीमा के आरपार विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस हॉटलाइन का उद्घाटन चीनी सेना दिवस 1 अगस्त को किया गया।

विज्ञापन
India China armies set up hotline in Sikkim region
भारत और चीन के सैनिक - फोटो : Indian Army

विस्तार

भारत और चीन की सेनाओं में तनातनी के बीच दोनों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास किसी गफलत को दूर करने और विश्वास बहाली के लिए उत्तर सिक्किम क्षेत्र में हॉटलाइन स्थापित की है। भारतीय सेना ने यह हॉटलाइन कोंगरा ला और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खांबा जोंग क्षेत्र में स्थापित की है। 

विज्ञापन


सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन को निर्माण सीमा के आरपार विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस हॉटलाइन का उद्घाटन चीनी सेना दिवस 1 अगस्त को किया गया। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन


सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया।

सेना ने बयान में कहा कि उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना एवं तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्पा द्जोंग के पीएलए के बीच हॉटलाइन स्थापित की गयी है जिसका उद्देश्य सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हॉटलाइन की स्थापना के बाद ग्राउंड कमांडर अब सीधे बाचतीत करने तथा मतभेदों का समाधान करने में सक्षम होंगे। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed