{"_id":"5dd012788ebc3e54b2003d5b","slug":"india-carried-successful-night-time-test-firing-of-2-000-km-strike-range-agni-2-ballistic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-2 का पहली बार रात में सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2000 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-2 का पहली बार रात में सफल परीक्षण
Sun, 17 Nov 2019 05:27 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
अग्नि-2 मिसाइल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
(Balasore, Odisha) Government Sources: India carries out successful night-time test-firing of the 2,000 km strike range Agni-2 ballistic missile. The test-firing was done by the Strategic Forces Command off the coast of Odisha. pic.twitter.com/GfYvO5sifA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2019
अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ है। इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है। अग्नि-2 मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जा सकने में सक्षम है।
भारत ने इससे पहले छह फरवरी को स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। भारतीय सेना के सामरिक बल कमांड ने बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया था।
बीस मीटर लंबी अग्नि 2 बैलिस्टिक मिसाइल का वजन 17 टन है और यह अपने साथ एक हजार किलो का आयुध 2000 किलोमीटर की दूरी तक ले जा सकती है। अग्नि-2 मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है
अग्नि-2 की विशेषताएं
- 20 मीटर लंबी अग्नि 2 बैलिस्टिक मिसाइल का वजन 17 टन है।
- अग्नि-2 एक हजार किलो का आयुध 2000 किमी की दूरी तक ले जा सकती है।
- सटीक निशाने पर पहुंचने के लिए हाईएक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम।
- मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है।