फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Can Develop A Space Station, Says ISRO Chief

भारत के पास अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की पूरी क्षमता, बस हां की जरूरतः इसरो

Tue, 21 Feb 2017 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Feb 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
India Can Develop A Space Station, Says ISRO Chief
एएस किरन कुमार - फोटो : Social Media
एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कराकर इतिहास रचने से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि वह अंतरिक्ष में देश का अपना स्टेशन विकसित करने में सक्षम है, बशर्ते देश दीर्घकालिक सोच के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिये मन बनाये।
विज्ञापन


इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने राजा रमन्ना प्रगति प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरसीएटी) स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया के एक सवाल पर कहा कि हमारे पास अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन बनाने की पूरी क्षमता है। जिस दिन देश यह स्टेशन बनाने का फैसला कर लेगा, हम इस परियोजना के लिये हां कह देंगे। आप बस नीति बनाकर हमें इसके लिये जरूरी धन और कुछ समय दे दीजिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भी चर्चा होती है कि मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन से तुरंत किस तरह के फायदे लिये जा सकते हैं। इसलिए देश फिलहाल अपना मन नहीं बना सका है कि इस परियोजना में भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए पूंजी कब लगानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण कुमार ने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष में भारत का स्टेशन बनाने के लिये लंबी सोच रखी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में जितनी जल्दी कदम उठाए जाएं, उतना अच्छा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसरो उपग्रह प्रक्षेपण क्षेत्र में देश की क्षमता में वृद्धि के लिये उद्योग जगत के किसी समूह के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed