{"_id":"649d57cca8eff1764a0721f3","slug":"india-calls-upon-brics-nations-for-concrete-climate-actions-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRICS: भारत ने ब्रिक्स देशों से पृथ्वी बचाने के लिए ठोस कार्रवाई का किया आह्वान, जलवायु परिवर्तन पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BRICS: भारत ने ब्रिक्स देशों से पृथ्वी बचाने के लिए ठोस कार्रवाई का किया आह्वान, जलवायु परिवर्तन पर कही ये बात
Thu, 29 Jun 2023 03:39 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:39 PM IST
सार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से तत्काल ठोस जलवायु कार्रवाई करने और पृथ्वी को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने करने की बात कही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत हमेशा जलवायु परिवर्तन को लेकर अलग-अलग मंचों पर आवाज उठाता रहा है। पीएम मोदी ने कई बार अलग-अलग देशों में जलवायु परिवर्तन अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से तत्काल ठोस जलवायु कार्रवाई करने और पृथ्वी को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने करने की बात कही है।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर हमको जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और प्रदूषण से निपटना है तो अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।
केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की प्राप्ति के लिए ब्रिक्स के बीच पर्यावरण सहयोग को आगे बढ़ाना' विषय के तहत आयोजित नौंवीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन
भारत की तरफ से बोलते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जुलाई 2018 में हस्ताक्षरित ब्रिक्स पर्यावरण एमओयू की कार्यान्वयन योजना ज्ञान, सूचना, विचारों, आदि के आदान-प्रदान के लिए एक मंच हो सकती है। केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता हानि से निपटने के लिए भारत द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन