फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India buy oil from Iran it can effect in Export

ईरान से तेल खरीदने पर भारतीय निर्यात में पड़ सकता है असर

Wed, 24 Apr 2019 05:30 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 24 Apr 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
India buy oil from Iran it can effect in Export
सांकेतिक तस्वीर

कच्चे तेल की कीमतों में तीन से पांच प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि से देश का निर्यात कारोबार प्रभावित होगा। यह बात भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने मंगलवार को कही। उल्लेखनीय है कि ईरान से कच्चा तेल आयात करने पर देश को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट समाप्त होने जा रही है। अमेरिका ने प्रतिबंध से दी गई छूट की अवधि आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


परिषद के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा, ‘‘निर्यात क्षेत्र पर प्रभाव पड़ना तय है क्योंकि सभी तरह के उत्पादन एवं सेवाओं में कच्चा तेल एक मध्यवर्ती सामान की तरह इस्तेमाल होता है।’’ सिंगला का मानना है कि प्रतिबंधों से मिली छूट को खत्म करने से कच्चे तेल की कीमत तत्काल तीन से पांच प्रतिशत बढ़ जाएगी। सिंगला ने कहा कि एक अनुमान के मूताबिक तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापार घाटा सात अरब डॉलर बढ़ जाएगा। इसके परिणामस्वरूप व्यापार घाटा 5.6 प्रतिशत बढ़ जाएगा और जीडीपी में 0.2 प्रतिशत की कमी आएगी।
विज्ञापन


इससे रुपये पर भी दबाव बढ़ेगा और इसका असर महंगे आयात के रूप में सामने आयेगा। सरकार ने कहा है कि अमेरिका के प्रतिबंध छूट की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाने के फैसले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये वह पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed