फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Bhutan enjoy exemplary ties of friendship, cooperation: MEA

MEA: 'दोस्ती और सहयोग की मिसाल हैं भारत-भूटान संबंध', पीएम शेरिंग तोबगे के दौरे पर विदेश मंत्रालय का बयान

Sat, 22 Feb 2025 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

MEA: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के हालिया भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के संबंध विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित हैं। 

विज्ञापन
India, Bhutan enjoy exemplary ties of friendship, cooperation: MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के संबंध एक मिसाल हैं, जो विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के तहत भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का भारत दौरा हुआ। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


पीएम तोबगे ने किया दो दिवसीय भारत दौरा
तोबगे ने 20 से 21 फरवरी तक भारत का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान वह 'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' के पहले लीडरशिप समित में शामिल हुए, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मंत्रालय ने कहा, इस दौरान तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। भूटान के प्रधानमंत्री से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की।  
विज्ञापन


विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित संबंध
एमईए ने कहा, भारत और भूटान की मित्रता और सहयोग के संबंध भरोसे, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के तहत भूटान के प्रधानमंत्री का दौरा हुआ, जो हमारी विशेष साझेदारी की पहचान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को बताया बड़ा भाई और गुरु
'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' समिट में शुक्रवार को तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने 'बड़े भाई' और 'गुरु' के रूप में संबोधित किया। उन्होंने मोदी से मार्गदर्शन मांगा ताकि वह भूटान में सार्वजनिक सेवा को बदलने में मदद कर सकें। तोबगे ने हिंदी का भी उपयोग, जिसकी दर्शकों ने सराहना की।


उन्होंने कहा, निसंदेह मैं आपमें एक बड़े भाई की छवि देखता हूं, जो हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मुझे मदद देते हैं। तोबगे ने 'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' समिट को मोदी की बुद्धिमत्ता का परिणाम बताया और कहा कि यह उनके नेतृत्व सही नेताओं को आगे बढ़ाने और उन्हें महान भारतीय गणराज्य की सेवा में सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed