फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bhutan Border: Jaigaon Gate open after two and a half years

India-Bhutan Border: ढाई साल बाद खुला जयगांव गेट, अब आसानी से जा सकेंगे भूटान

Sat, 24 Sep 2022 03:30 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, जलपाईगुड़ी
एन. अर्जुन, जलपाईगुड़ी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

India-Bhutan Border: भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा, कोरोना के समय नागरिकों की सुरक्षा चलते यह जो गेट पिछले 30 महीनों से बदं था, उसे आज खोल दिया गया। अब लोग भूटान आ-जा सकते हैं। जैसा पहले था, लोग भूटान के फुंशोलिग शहर में निशुल्क आ-जा सकते हैं, लेकिन उन्हें रात को वापस भारत लौटना होगा...

विज्ञापन
India-Bhutan Border: Jaigaon Gate open after two and a half years
India-Bhutan Border - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करीब ढाई साल के बाद भारत-भूटान सीमा पर स्थित जयगांव गेट खोल दिया गया। करोना महामारी के चलते यह गेट बंद कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से ही लोग गेट के खुलने का इंतजार कर रहे थे। हल्की बारिश के बीच इसे विधि-विधान के साथ खोला गया, तो लोग भावुक हो गए। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने बौद्धिक परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ करने के बाद इस नए प्रवेश की घोषणा की। इस गेट के खुलने का कई संस्थाओं ने स्वागत करते हुए गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा, कोरोना के समय नागरिकों की सुरक्षा चलते यह जो गेट पिछले 30 महीनों से बदं था, उसे आज खोल दिया गया। अब लोग भूटान आ-जा सकते हैं। जैसा पहले था, लोग भूटान के फुंशोलिग शहर में निशुल्क आ-जा सकते हैं, लेकिन उनको रात को वापस भारत लौटना होगा।

विज्ञापन

अगर वे रात को रूकते हैं तो उन्हें भूटान के पर्यटन नियम के अनुसार 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं भूटान के दूसरे शहर जाने के लिए पर्यटकों को टूरिस्ट रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और उसके लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। भूटान प्रवेश के लिए लोग ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते है। उन्हें भूटान के भीतर प्रवेश के समय अपना वोटर कार्ड या पासपोर्ट रखना अनिवार्य है। इसी तरह बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट खोले जाने के समय दोनों तरफ से काफी संख्या में लोग मौजूद थे। दोनों ओर भूटान में प्रवेश करने वाले और भूटान से भारत आने वाले लोगों का स्वागत किया गया। वहीं भूटान से बाहर जयगांव आते ही लोग भावुक हो गए। भूटान और जयगाव का काफी पुराना संबंध हैं। कोरोना के चलते वे आवाजाही नहीं कर पा रहे थे। गेट खुलने पर जयगांव मर्चेंट एसोसिएशन सहित कई व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने इसे एतिहासिक दिन बताया। सभी लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कई संस्थाओं ने गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed