फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India becoming the hub of international medical tourism: Gajendra Shekhawat

अंतरराष्ट्रीय मेडिकल टूरिज्म का हब बन रहा है भारत : गजेंद्र शेखावत 

Sun, 02 Feb 2020 04:20 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 02 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
India becoming the hub of international medical tourism: Gajendra Shekhawat
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और अर्जुन मेघवाल - फोटो : file photo

भारत में मेडिकल टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर दिल्ली के ताज होटल में इंडियन मेडिकल टूरिज्म सम्मिट का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन मेघवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने भारत में बढ़ते मेडिकल टूरिज्म को लेकर प्रतिष्ठित डॉक्टर्स के समूह को संबोधित किया।

इसमें मुख्य रूप से पद्मश्री डा. अरविंदर सिंह सोइन जिनको भारत में सबसे ज्यादा लीवर ट्रांसप्लांट का श्रेय जाता है, एम्स प्रोफेसर और हैड पद्मश्री डॉक्टर अलका करपलानी, पद्मश्री प्रोफेसर डॉक्टर वी एस मेहता, एयर इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अमोद शर्मा, पद्मश्री अवार्ड जी श्रीमति सुनील डबास कोच भारत महिला कबड्डी टीम, भारत में पहली माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की ख्याति प्राप्त कुमारी अनिता कुंडु शामिल रहे।
विज्ञापन


मेडिको ट्रिप इंडिया के संस्थापक व भादरा के मूल निवासी बजरंग सहारण के अनुसार वर्ष 2020 में मेडिकल क्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार 900 करोड़ यू एस डॉलर तक पहुंचने की संभावनाएं बताई। सहारण के अनुसार आने वाले समय में स्वास्थ्य , आयुष, टूरिज्म मंत्रालय व एविएसन मंत्रालय के साथ मिल भारत को वैश्विक मेडिकल हब बनाने के लिए काम किया जाएगा, मेडिको ट्रिप इंडिया को प्रेषित संदेश के माध्यम से आयुष मंत्री श्रीपदनायक ने भारत में बढ़ती हुई आयुष की संभावनाओं के बारे में अपने विचार रखे, संसद सदस्य और पूर्व खेल मंत्री कर्नल श्री राज्यवर्धन राठौर ने कार्यक्रम में भारत में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed