फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border 83 flag meetings, 241 coordinated patrols meetings on the instructions of MHA-BSF DG

भारत-बाग्लादेश सीमाः तीन दिन में 83 फ्लैग मीटिंग, 241 समन्वित गश्त; MHA-BSF महानिदेशक के निर्देश पर बैठकें

Tue, 13 Aug 2024 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 13 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (पूर्वी कमान), कोलकाता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीएसएफ अधिकारियों ने बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पर आने से रोकने में बीजीबी की भूमिका की सराहना की और भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
India-Bangladesh border 83 flag meetings, 241 coordinated patrols meetings on the instructions of MHA-BSF DG
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पड़ोसी मुल्क में जारी उथल-पुथल के बीच, गृह मंत्रालय के निर्देशों पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए शनिवार को सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा बीएसएफ के महानिदेशक के निर्देशों पर, समिति के सदस्यों ने अपने समकक्षों के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही, बीओपी-कंपनी स्तर तक समकक्षों तक पहुंचने के लिए दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिनों में विभिन्न स्तरों पर लगभग 83 फ्लैग मीटिंग की गई है। इसके अलावा दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने पूर्वी कमांड ज़िम्मेदारी के इलाके के संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में लगभग 241 समन्वित गश्त की हैं।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (पूर्वी कमान), कोलकाता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीएसएफ अधिकारियों ने बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पर आने से रोकने में बीजीबी की भूमिका की सराहना की और भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) न केवल अंतरराष्ट्रीय  सीमा पर ऑप्स मामलों में बीएसएफ के साथ सहयोग कर रहा है, बल्कि उनके नागरिक अधिकारियों के साथ मिलकर बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए भी सभी कदम उठा रहा है। हाल ही में, 9 अगस्त को, जब 1500 बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के अंदर कूचबिहार-लालमोनिरहाट जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इकट्ठा हुए थे, तो बीजीबी ने बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें वापस लौटने के  सफल प्रयास किए। इसके अलावा द्विपक्षीय क्षेत्रीय बैठकों में, सीमा सुरक्षा और अन्य आपसी हितों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, कमांडरों ने बीजीबी के साथ विभिन्न परिचालन मामलों पर वास्तविक हालात की जानकारी साझा करने के लिए प्रभावी समन्वित तंत्र के चैनल तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, पूर्वी कमांड की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ रहने वाले भारतीय ग्रामीणों के साथ भी 232 बैठकें आयोजित की गईं ताकि उन्हें बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक किया जा सके और सीमा प्रबंधन में उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके। बीएसएफ सभी स्तरों पर उपलब्ध संसाधानों के माध्यम से बीजीबी के साथ सक्रिय संवाद में है ताकि सुरक्षा परिदृश्य की निगरानी की जा सके और भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed