फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India at UNSC said to look into biological weapons matters in cooperation with Related Parties

यूएनएससी: भारत ने कहा- जैविक हथियार के मामलों को संबंधित पक्षों के सहयोग के साथ देखें

Sun, 13 Mar 2022 01:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 01:27 AM IST
सार

जैविक कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि भारत ने सदस्य देशों के हालिया बयानों और यूक्रेन से संबंधित जैविक गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी पर ध्यान दिया है।

विज्ञापन
India at UNSC said to look into biological weapons matters in cooperation with Related Parties
टीएस तिरुमूर्ति, यूएन में स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से कहा है कि जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन (बीटीडब्ल्यूसी) के तहत आने वाले दायित्वों से संबंधित किसी भी मामले को संबंधित पक्षों से परामर्श व सहयोग के साथ संबोधित किया जाना चाहिए। भारत ने यूक्रेन पर यूएनएससी ब्रीफिंग के दौरान रूस द्वारा अमेरिकी जैविक कार्यक्रमों को लेकर लगाए आरोपों के बीच यह बात कही।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षा परिषद की बैठक के रूसी अनुरोध के बाद अमेरिका ने रूस के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यूक्रेन अमेरिकी समर्थन से रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाओं का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन के हालात पर हमने बार-बार चिंता जताई है। जैविक कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि भारत ने सदस्य देशों के हालिया बयानों और यूक्रेन से संबंधित जैविक गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में हम बीटीडब्ल्यूसी को एक प्रमुख वैश्विक और गैर-भेदभावपूर्ण निरस्त्रीकरण सम्मेलन के रूप में दिए गए महत्व को बताना चाहते हैं, जो सामूहिक विनाश के हथियारों की एक पूरी श्रेणी को प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा, बीटीडब्ल्यूसी का अक्षरश: पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

यूक्रेन के कई शहरों में हालात चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि मैरियूपोल, खारकीव, सुमी और चेर्निहीव में हालात खासतौर पर चिंताजनक हैं। यहां आवासीय तथा नागरिक बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी की गई है। इस कारण मृतक और घायलों की संख्या बढ़ रही है। तिरुमूर्ति ने कहा, भारत को पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत से आपसी शत्रुता समाप्त हो जाएगी।

यूक्रेन में 30 जैविक प्रयोगशालाओं का नेटवर्क : रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने कहा कि हमले कीव शासन द्वारा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के समर्थन से सैन्य जैविक कार्यक्रम के संचालन का पता लगाया है।


उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात की पुष्टि की दस्तावेज हैं कि यूक्रेन में 30 जैविक प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क था जहां सिंथेटिक जीव विज्ञान का इस्तेमाल करके प्लेग, एंथ्रेक्स, हैजा और अन्य घातक बीमारियों के रोगजनक गुणों को मजबूत करने के मकसद से बहुत खतरनाक जैविक प्रयोग किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed