{"_id":"5793f9954f1c1b6106c4bd12","slug":"india-asks-three-chinese-reporters-to-leave-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने तीन चीनी पत्रकारों से कहा, एक माह में छोड़ो भारत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने तीन चीनी पत्रकारों से कहा, एक माह में छोड़ो भारत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
india-china
- फोटो : india-china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने तीन चीनी पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्हें साफ कह दिया गया है कि उन्हें महीने के अंत तक भारत छोड़ना पड़ेगा। ये तीनों चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिनुआ के पत्रकार हैं।
विज्ञापन
भारत की तरफ से ऐसा कम बार ही हुआ है कि जब उसने विदेशी पत्रकारों को वीजा देने से मना किया हो। सूत्रों के मुताबिक पत्रकारों को साफ कह दिया गया है कि उनके वीजा की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
पत्रकारों के मुताबिक उन्हें इसके लिए कोई वजह भी नहीं बताई गई है। इन पत्रकारों में शिनुआ न्यूज एजेंसी के मुंबई ब्यूरो के प्रमुख तांग लु हैं। इसके अलावा मुंबई ब्यूरो की रिपोर्टर शी योंगांग और दिल्ली ब्यूरो की वु कियांग शामिल हैं।
विज्ञापन