Google Online Ads: भारत ने गूगल से कहा, ऑनलाइन दांव लगाने वाले विज्ञापनों पर लगाएं रोक
गूगल को जारी किए गए पत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऑनलाइन जुआ वाली कंपनियों फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे और यूट्यूब के विज्ञापनों को रोकने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने गूगल से विदेशी कंपनियों के ऑनलाइन दांव लगाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने को कहा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय से जुड़े सूत्र के मुताबिक, गूगल को जारी किए गए पत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऑनलाइन जुआ वाली कंपनियों फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे और यूट्यूब के विज्ञापनों को रोकने को कहा गया है। अल्फाबेट इंक के गूगल इंडिया को पिछले हफ्ते भेजे गए पत्र में कंपनी से कहा गया है कि वह फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे जैसे सर्च रिजल्ट्स और यूट्यूब जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स से प्रत्यक्ष या परोक्ष सभी तरह के विज्ञापन तुरंत हटा दे।
एजेंसी की ओर से सरकारी दस्तावेज और तीन स्रोतों के हवाले से चार दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की गई थी। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, तीन दिसंबर को जारी परामर्श के बाद टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन जुआ वाले प्रत्यक्ष और परोक्ष विज्ञापनों पर रोक लगा दी मगर हमारी जानकारी में यह लाया गया कि यूट्यूब और गूगल ऐसे विज्ञापनों का प्रसारण कर रहे हैं।
भारत को फर्जी खबरों से बचाने के लिए वीडियो से सचेत करेगा गूगल
भारत को फर्जी खबरों से बचाने के लिए गूगल वीडियो के माध्यम से सचेत करेगा। इसके लिए कंपनी जल्द ही सब्सिडियरी जिग्सॉ एंटी मिसइनफॉर्मेशन अभियान शुरू कर रही है। इसका मकसद लोगों को गलत जानकारियों से बचाना है। एजेंसी