फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India asked UK to review the travel ban on Indians as pandemic situation in India is improving

कोरोना: 'मुंबई-दिल्ली व्यावहारिक रूप से हुए कोविड मुक्त’, भारत ने ब्रिटेन से यात्रियों पर प्रतिबंध की समीक्षा को कहा

Sun, 25 Jul 2021 03:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Jul 2021 03:51 AM IST
सार

  • दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन गए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे भारत को अपनी लाल सूची से हटाने का आग्रह किया

विज्ञापन
India asked UK to review the travel ban on Indians as pandemic situation in India is improving
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन गए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ब्रिटेन के विदेशी अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहर 'व्यावहारिक रूप से कोविड से मुक्त' हो गए हैं। भारत में कोरोना के बेहतर हालात के बाद कई देशों की तरफ से भारतीयों को लेकर यात्रा संबंधी छूट मिलने लगी है। इस बीच भारत ने ब्रिटेन से अपील की है कि वह भारतीयों को लेकर जारी यात्रा प्रतिबंधों पर विचार करे।

विज्ञापन


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ब्रिटिश अधिकारियों को भारत से आने वाले आगंतुकों पर यात्रा प्रतिबंध की समीक्षा करने पर भी विचार करने की अपील की गई है। विदेश सचिव, ब्रिटेन-भारत करीबी संबंधों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच ‘रोडमैप 2030’ पर सहमति का जायजा लेने शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

विदेश सचिव हर्षवर्धन ने कहा कि मुंबई और दिल्ली जैसे महानगर व्यवहारिक रूप से कोरोना से मुक्त हो गए हैं। लेकिन हम ऐसी हालत में भी आराम से नहीं बैठ सकते, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विदेश सचिव ने कहा कि हम अपने नागरिकों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह सभी तरह के एहतियात बरतें ताकि हमें तीसरी लहर का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रृंगला ने फ्रांस का उदाहरण दिया, जिसने हाल ही में कोविशील्ड को एक वैध वैक्सीन का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने ब्रिटिश अधिकारियों को भारत में कोविड के हालात के बारे में बताया। मैंने उन्हें बताया कि फ्रांस ने हाल ही में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय यात्रियों को बिना क्वारंटीन यात्रा की इजाजत दी है। वहीं अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने की छूट दी है। ऐसे में ब्रिटेन को भी ऐसा ही करना चाहिए। 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा एक ‘समान टीका प्रमाणन’ प्रणाली शुरू करने के लिए योजनाएं भी साझा की। विदेश सचिव ने अपनी यात्रा के दौरान ब्रिटेन सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। 

मौजूदा समय में भारत यात्रा की रेड लिस्ट में शामिल
श्रृंगला ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन को यूरोपीय देशों में मान्यता दिए जाने पर कहा, 'यूरोपीय संघ ने कहा है कि वे इस मामले को अलग-अलग सदस्य राज्यों को तय करने के लिए कहा है और 14 यूरोपीय संघ के देशों ने पहले ही कोविशील्ड को मान्यता दे दी है, उनमें से दो ने कोवाक्सिन सू मोटो को भी मान्यता दी है। अब हम सभी देशों से कह रहे हैं कि आप आपसी पारस्परिक आधार पर हमारे वैक्सीन प्रमाणन को मान्यता दें।' मौजूदा नियमों के तहत भारत यात्रा की रेड लिस्ट में बना हुआ है, जिसका मतलब है कि भारतीय ब्रिटेन नहीं जा सकते हैं और लौटने वाले नागरिकों को प्रवेश पाने के लिए अनिवार्य 10-दिनों क्वारंटीन रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed