{"_id":"59dfff6f4f1c1b8d698b57a9","slug":"india-appoints-gautam-bambawale-as-new-ambassador-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भारत के अगले राजदूत होंगे गौतम बंबावले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन में भारत के अगले राजदूत होंगे गौतम बंबावले
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
राजनयिक गौतम बंबावले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी राजनयिक गौतम बंबावले को बृहस्पतिवार को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पाकिस्तान के उच्चायुक्त थे। बृहस्पतिवार की रात को विदेश मंत्रालय ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
1984 बैच के आईएफएस गौतम बंबावले विदेश सचिव रहे एस जयशंकर के साथ काम किया है। उनके साथ बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते हैं। एस जयशंकर अगले साल अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। जब एस जयशंकर चीन में भारत के राजदूत थे, उस वक्त गौतम ईस्ट एशिया डेस्क के संयुक्त सचिव थे।
विज्ञापन
पढ़ें: चुनाव लड़ने के लिए भारत में नेपाल के राजदूत का इस्तीफा
विज्ञापन
साल 2013 में चीन में कुछ भारतीय व्यापारियों का अपहरण कर लिया गया था। उस वक्त इन दोनों की जोड़ी ने अपनी सूझबूझ से इस समस्या को सुलझा लिया था। गौतम का यह अनुभव बहुत काम आनेवाला है। ऐसे समय में जब भारत की विदेश नीति चीन और पाकिस्तान के आसपास घूमती रहती है, गौतम दोनों जगहों की अच्छी समझ रखते हैं। इसका लाभ भारतीय विदेश नीति को मिलना तय है।