फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and US Hold Joint Military Exercise Near China Border

इंडो-अमेरिका सैन्य युद्धाभ्यास शुरू, दोनों देश साझा करेंगे युद्ध कला की तकनीक

Fri, 16 Sep 2016 05:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Fri, 16 Sep 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
India and US Hold Joint Military Exercise Near China Border
- फोटो : US Army/thediplomat.com

भारत और अमेरिकी के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास-2016 यहां चौबटिया छावनी में शुरू हो गया है। गरुड़ मैदान में दोनों देशों के सैनिकों ने अधिकारियों को मार्च पास्ट के माध्यम से सलामी दी। दो सप्ताह तक दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह के खिलाफ युद्ध कला की तकनीक साझा करेंगे। भारतीय सेना की तरफ से कांगो ब्रिगेड के कमांडर कर्नल ए कासिद और अमेरिका सेना के ब्रिगेड कमांडर कर्नल डेविड फोले ने सैनिकों से बेहिचक अपने अनुभवों और तकनीकों को साझा करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी सेना में शामिल भारतीय मूल की स्टाफ सार्जेंट बलरीत खारा ने कहा कि भारतीय और अमेरिकी सेना के कार्यों में खास अंतर नहीं है। अमेरिकी सैनिक युद्ध कौशल में माहिर है, जबकि भारतीय सैनिकों में सहनशीलता है। भारतीय सेना से सहनशीलता को सीखा जाएगा। खारा दो साल पूर्व भी यहां युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सेना की टुकड़ी में शामिल हुईं थीं। 
विज्ञापन


सार्जेंट बलरीत खारा मूल रूप से पंजाब के बठिंडा की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि युद्धाभ्यास का मुख्य मकसद दोनों देशों की संस्कृति और युद्ध कौशल की तकनीकों को साझा करना है। उनके साथ इराक ऑपरेशन में तीन सौ सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर चुकी अमेरिकी सेना की केरालाइन मोराइली भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed