शक्ति प्रदर्शन : पूर्वी हिंद महासागर में अमेरिका और भारत के बीच दो दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू, वायुसेना के लड़ाकू विमान भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू किया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा और सैन्य साझेदारी को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों ने बताया कि ‘पासेक्स’ अभ्यास में भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध पोत शिवालिक और लंबी दूरी तक समुद्री गश्त करने वाले विमान पी8आई को तैनात किया है।
Consolidating synergy & interoperability achieved during #Malabar2020 #INSShivalik with integral helicopter and #IndianNavy's Long Range Maritime Patrol Aircraft P8I participated in a Passage Exercise with @USNavy's #USSTheodoreRosevelt #CarrierStrikeGroup in Eastern #IOR (1/2). pic.twitter.com/AsUYLip6Zi
— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 28, 2021विज्ञापन
चीन के साथ तनाव के बीच भारत और अमेरिका ने हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में दो दिन का नौसैनिक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देश इसके जरिए रक्षा और सैन्य साझेदारी में एकरूपता बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ कर रहा है। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, नैसेना का एक बड़ा बेड़ा होता है, जिसमें एक विमानवाहक पोत के अलावा कई विध्वंसक पोत, नौकाएं और अन्य जहाज शामिल होते हैं।
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया है। सैन्य अफसरों ने बताया कि सैन्य अभ्यास रविवार को शुरू होकर सोमवार को खत्म होगा। प्रवक्ता ने कहा कि इस सैन्य अभ्यास का मकसद पिछले साल मालाबार नौसैनिक अभ्यास के दौरान बने तालमेल और अंतरसक्रियता को बढ़ाना था। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास रविवार को शुरू हुआ और यह सोमवार को संपन्न हो जाएगा।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा के करीब हफ्ते भर बाद यह अभ्यास हो रहा है। इस दौरे से जो बाइडन प्रशासन का भारत से नजदीकी संबंध बनाने की प्रतिबद्धता और भारत-प्रशांत क्षेत्र में रिश्ते प्रगाढ़ करने की इच्छा साफ जाहिर हुई है। ऑस्टिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग के मुद्दों को सुलझा लिया। ऑस्टिन ने कहा कि वह भारत-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और खुला चाहते हैं।