फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Sweden will work together to reduce road accidents

भारत और स्वीडन सड़क हादसे कम करने को मिलकर करेंगे काम

Sun, 23 Feb 2020 06:07 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
India and Sweden will work together to reduce road accidents
नितिन गडकरी - फोटो : ट्विटर

भारत में हर साल सड़क हादसों में डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है जबकि लाखों गंभीर रूप से जख्मी होते हैं। इन्हीं हादसों की रोकथाम के लिए भारत और स्वीडन के विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली और स्वीडन सरकार के बीच समझौता हुआ है।

विज्ञापन


इसे स्वीडिश-इंडिया ट्रांसपोर्ट इनोवेशन एंड सेफ्टी प्लेटफार्म (एसआईटीआईएस) का नाम दिया गया है। आईआईटी दिल्ली और स्वीडन के विशेषज्ञ एक साथ काम करेंगे। 

आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और इस प्रोजेक्ट के प्रमुख प्रो. अनूप चावला के मुताबिक सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन्हीं हादसों को कम करने और सुरक्षा मानकों को प्रभावी बनाने के मकसद से दोनों देशों के विशेषज्ञ काम करेंगे।
विज्ञापन


इनके शोधकार्य पर तैयार रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी जाएगी ताकि सड़क व यातायात नियमों में बदलाव किया जा सके। इस योजना में नीति आयोग, भारत सरकार का परिवहन विभाग, शैक्षिक सस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, कार व बाइक निर्माता कंपनियों के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मकसद वाहनों के डिजाइन में फेरबदल करना है। दोनों देशों के विशेषज्ञों की टीम अलग-अलग राज्यों का दौरा कर वहां के सड़क हादसों पर रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ सड़कों के डिजाइन में बदलाव का सुझाव देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed