फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and South Korea signed agreement for technical cooperation of NCERT

India-South Korea: एनसीईआरटी की तकनीकी सहयोग के लिए भारत-कोरिया में समझौता, KOICA की मदद से क्रियान्वित होगा

Thu, 23 Jan 2025 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 06:33 AM IST
सार

दो वर्षों से अधिक समय तक चलने वाली इस परियोजना का उद्देश्य भारत में मेक्ट्रोनिक्स में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण का आधार स्थापित करना है और इसे एनसीईआरटी द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में क्रियान्वित किया जाएगा। 

विज्ञापन
India and South Korea signed agreement for technical cooperation of NCERT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI / Freepik

विस्तार

भारत और दक्षिण कोरिया ने 'भारत में मेक्ट्रोनिक्स: व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण' नामक तकनीकी सहयोग परियोजना के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन


बुधवार को वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना को कोरिया अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (केओआईसीए) की मदद से क्रियान्वित किया जाएगा। यह भारत में केओआईसीए की सहायता से क्रियान्वित की जा रही पहली परियोजना है। दो वर्षों से अधिक समय तक चलने वाली इस परियोजना का उद्देश्य भारत में मेक्ट्रोनिक्स में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण का आधार स्थापित करना है और इसे एनसीईआरटी द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में क्रियान्वित किया जाएगा। संस्थान पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें, शिक्षक पुस्तिका और उपकरण तैयार करके मेक्ट्रोनिक्स में शिक्षा को पायलट करने के लिए माहौल बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


यह परियोजना मेक्ट्रोनिक्स में शिक्षकों की क्षमता निर्माण में मदद करेगी और साथ ही उद्योग और आरआईई, भोपाल के बीच नेटवर्किंग की सुविधा भी प्रदान करेगी। बता दें कि अक्तूबर 2016 में विकास सहयोग के लिए कोरिया को भारत का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) भागीदार नामित किया गया था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को 2015 में 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' में अपग्रेड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed