फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Russia said that the annual summit meeting did not held due to covid 19 pandemic

भारत और रूस ने कहा- वार्षिक शिखर बैठक कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हुई

Thu, 24 Dec 2020 01:57 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
India and Russia said that the annual summit meeting did not held due to covid 19 pandemic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्पति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : एएनआई

भारत और रूस ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों की वार्षिक शिखर बैठक इस बार केवल कोविड-19 महामारी की वजह से नहीं आयोजित हुई और इस बारे में कोई भी अटकल गलत और गुमराह करने वाला है ।

विज्ञापन


भारत और रूस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों देशों की वार्षिक शिखर बैठक इसलिये आयोजित नहीं हुई क्योंकि मास्को को चार देशों के गठबंधन क्वाड में भारत के शामिल होने को लेकर आपत्ति थी। चार देशों के गठबंधन क्वाड में भारत, अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया शामिल हैं ।
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस बारे में रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हुई । यह दोनों सरकारों के बीच परस्पर रूप से सहमति से लिया गया फैसला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कोई भी अटकल गलत और गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण संबंधों के बारे में गलत खबरें प्रसारित करना खासतौर पर गैर जिम्मेदाराना है । वहीं, भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने इस खबर को वास्तविकता से दूर बताया।


उन्होंने कहा कि इसे वास्तविकता से दूर पाता हूं। भारत और रूस के बीच विशेष गठजोड़ कोविड-19 के बावजूद भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। रूस के राजदूत ने कहा कि शिखर सम्मेलन की नयी तिथियों के बारे में हम भारतीय मित्रों के साथ सम्पर्क में हैं जो महामारी से जुड़े कारणों से टाल दिया गया । हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में यह आयोजित होगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed