फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Pakistan threatened each other to attack missile said sources

रिपोर्ट में खुलासा : भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे को दी थी मिसाइल दागने की धमकी

Sun, 17 Mar 2019 11:59 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 17 Mar 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India and Pakistan threatened each other to attack missile said sources
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते महीने जारी तनाव नियंत्रण से बाहर हो गया था, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के मध्यस्थता करने से ये बड़ा खतरा टल गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले पांच सूत्रों ने ये बात कही है।


loader

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते महीने जारी तनाव नियंत्रण से बाहर हो गया था, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के मध्यस्थता करने से ये बड़ा खतरा टल गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले पांच सूत्रों ने ये बात कही है।

पश्चिमी राजनयिकों और इस्लामाबाद, दिल्ली एवं वाशिंगटन के सरकारी सूत्रों का कहना है कि एक समय पर भारत ने पाकिस्तान को छह मिसाइल दागने की धमकी दी थी, इसपर इस्लामाबाद ने कहा था कि वह भारत की एक मिसाइल का जवाब तीन मिसाइल से देगा। 

जिस तरह से दो परमाणु देशों के बीच तनाव बढ़कर युद्ध की स्थिति तक पहुंच रहा था, उससे साफ पता चल रहा था कि कश्मीर दुनिया में अभी भी एक खतरनाक मुद्दा बना हुआ है। ये भी साफ नहीं है कि मिसाइल में और भी हथियारों को शामिल करने की बात थी या नहीं लेकिन उन्होंने वाशिंगटन, बीजिंग और लंदन में आधिकारिक हलकों में अड़चन पैदा जरूर कर दी थी। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सारे घटनाक्रमों को एक साथ जोड़ा जिससे पता चला कि 2008 के बाद से ये दक्षिण एशिया में आया सबसे गंभीर सैन्य संकट था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर हवाई हमले किए। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद तनाव और भी बढ़ गया। 

27 फरवीर को पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में आ गए थे। जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया। पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने गिराया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
हालांकि इस दौरान अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया और वह खुद को बचाने के लिए पैराशूट से नीचे आए। लेकिन वह पाकिस्तान की धरती पर उतरे। वहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को रिहा किया गया। 

घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले पश्चिमी राजनयिकों और भारतीय सरकार के सूत्रों ने रॉयटर्स से कहा कि भारतीय पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के आईएसआई के प्रमुख आसिम मुनीर से बात की और कहा कि पायलट के हिरासत में लिए जाने के बाद भी भारत आतंकवाद से मुकाबले के अपने अभियान से पीछे नहीं हटेगा। 

डोभाल ने मुनीर से कहा कि भारत की लड़ाई आतंकी संगठनों से है जो पाकिस्तान की धरती पर आजादी से काम कर रहे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि भारत आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस्लामाबाद में पाकिस्तान सरकार के मंत्री और पश्चिमी राजनयिकों ने पाकिस्तान में भारत द्वारा छह मिसाइल दागने की धमकी की बात स्वीकार की लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि किसने धमकी दी और किसे धमकी मिली। लेकिन मंत्री ने कहा कि लड़ाई वाली स्थिति के दौरान भारत और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी एक दूसरे के संपर्क में थे। और अभी भी दोनों बातचीत कर रहे हैं। 

पहचान ना बताने की शर्त पर मंत्री ने रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान कई अन्य लांच करके भारत की किसी भी मिसाइल का मुकाबला कर सकता है। मंत्री ने कहा, "हम कहते हैं अगर आप एक मिसाइल दागते हैं तो हम तीन दागेंगे। भारत जो भी करेगा हम उसका तीन गुना अधिक करेंगे।"

रॉयटर्स से सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि डोभाल के कार्यालय ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागने की धमकी को लेकर भारत को कोई जानकारी नहीं है। रॉयटर्स के अनुरोध के बाद पाकिस्तान की सेना ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और मुनीर ने भी कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed