फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and EU likely to resume negotiations on free trade agreement during India eu Summit 2021

देश-दुनिया: यूरोपीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे पीएम मोदी, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता

Thu, 06 May 2021 03:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 May 2021 03:29 PM IST
सार

इस बैठक के दौरान चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और फार्मा पर मजबूत साझेदारी एवं सहयोग की भी घोषणा की जा सकती है।    

विज्ञापन
India and EU likely to resume negotiations on free trade agreement during India eu Summit 2021
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 8 मई को होने वाली यूरोपीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा द्वारा आयोजित की गई है। 

विज्ञापन


इस बैठक में एक बार फिर मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक के दौरान चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और फार्मा पर मजबूत साझेदारी और सहयोग की भी घोषणा की जा सकती है। वहीं बैठक से पहले  यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस संकट की स्थिति में पीेएम मोदी पर कोरोना वैक्सीन के निर्यात के लिए किसी देश को दबाव नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मई को इस बैठक में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे। गौरतलब है कि 16वीं भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक 8 मई को पुर्तगाल के शहर पोर्तो में आयोजित होनी थी। भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed