{"_id":"5d2f02868ebc3e6cc7689f90","slug":"india-and-china-are-respecting-agreements-for-peace-on-the-border-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर शांति के लिए समझौतों का सम्मान कर रहे हैं भारत और चीन : राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर शांति के लिए समझौतों का सम्मान कर रहे हैं भारत और चीन : राजनाथ
Wed, 17 Jul 2019 04:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि भारत और चीन सीमा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान कर रहे हैं। भारत-चीन सीमा पर मौजूदा हालात के संदर्भ में सदन में दिए गए अपने बयान में राजनाथ सिंह ने कहा कि दोकलम में दोनों देशों के सशस्त्र बल पूरी तरह से संयमित होकर अपनी-अपनी सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच महीनों तक दोकलम में गतिरोध देखने को मिला था।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वुहान में शिखर बैठक की थी जहां यह फैसला हुआ था कि सीमा पर शांति व स्थिरता बरकरार रखी जाएगी।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि भारत और चीन सीमा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान कर रहे हैं।