फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Bhutan to jointly venture hydroelectric project both countries signed

भारत और भूटान मिलकर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को देंगे अंजाम, दोनों देशों ने किए हस्ताक्षर  

Mon, 29 Jun 2020 06:02 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
India and Bhutan to jointly venture hydroelectric project both countries signed
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
भारत और भूटान ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर एक समझौता किया है। इसे लकेर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके समकक्ष भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समारोह में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया गया था। 
विज्ञापन


इसके तहत दोनों देश 600 मेगावाट के खोलांगचू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का निर्माण करेंगे। यह परियोजना 2025 की दूसरी छमाही में पूरी होने की उम्मीद है। बता दें कि यह समझौता भूटान के ड्रूक ग्रीन पावर कार्पोरेशन और भारत के सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड के बीच हुआ है। यह दोनों मिलकर इस परियोजना को अंजाम देंगे। यह परियोजना पूर्वी भूटान में त्राश्यांगत्से जिले में खोलोंगचू नदी के निचले हिस्से पर स्थित है।
विज्ञापन

इस दौरान एस जयशंकर और उनके समकक्ष भूटान के विदेश मंत्री ने एक दूसरे का सहयोग करने का फैसला किया है। वहीं दोनों ने  द्विपक्षीय सहयोग से जलविद्युत विकास के महत्व पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed