फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Bangladesh agree on early safe return of Rohingya refugees

रोहिंग्या शरणार्थियों की जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी पर भारत और बांग्लादेश के बीच बनी सहमति

Wed, 12 Feb 2020 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
India and Bangladesh agree on early safe return of Rohingya refugees
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

रोहिंग्या शरणार्थियों की जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी को लेकर भारत और बांग्लादेश मिलकर रास्ता तलाशने में लगे हैं। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जानकारी दी और यह भी बताया कि मंत्रालय को यह भी रिपोर्ट मिली है कि इनमें से कुछ रोहिंग्या शरणार्थी गैरकानूनी गतिविधियों में लगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र राज्य सरकारों को समय समय पर यह निर्देश देती रहती है कि वह ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रावाई करे।

उन्होंने बताया कि केंद्र ने राज्यों को ये भी निर्देश दिया है कि ऐसे तत्वों की बायोमेट्रिक और योग्राफिक जांच करने के साथ ही उनके पास मौजूद फर्जी भारतीय दस्तावेजों को रद्द किया जाए। साथ ही कानून के तहत इनकी वापसी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरु की जाए।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस मामले पर भारत ने बांग्लादेश के उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत की है और दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि रोहिग्या शरणार्थियों को सुरक्षित तरीके से उनके देश म्यांमार वापस भेजने का रास्ता निकाला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed