फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and America Army will conduct joint military exercises

भारत और अमेरिका की सेना पहली बार करेंगी संयुक्त सैन्य अभ्यास

Tue, 05 Nov 2019 09:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
India and America Army will conduct joint military exercises
भारतीय सेना

भारत और अमेरिका के बीच 13 से 21 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। ‘टाइगर ट्रंफ’नाम के इस युद्धाभ्यास में भारतीय थल, जल और वायुसेना के 1200 जवान और 500 अमेरिकी जवान शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इसमें युद्धाभ्यास के साथ ही आपदा के दौरान मदद पहुंचाने पर भी अभ्यास होगा। इसका उद्देश्य दोनों ही देशों की सेना के बीच बेहतरीन तालमेल बनाने पर रहेगा। मानवीय मदद और आपदा राहत पर केंद्रित इस युद्धाभ्यास का नाम ‘टाइगर ट्रंफ’ रखा गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका के गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा- इस महीने के अंत तक भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना और अमेरिका की आर्मी, नेवी, एयर फोर्स और मरीन कॉर्प्स एक साथ अभ्यास करेंगी। समुद्र में लूट और तस्करी रोकने के लिए अमेरिका के 10वें राष्ट्रीय दक्षिण-पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 9 दिन के इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने इसे इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का उदाहरण कहा है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने भारतीय प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के साथ सुरक्षा सहयोग पर 770 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed