फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA alliance is there and will remain in future too- says Sanjay Raut after Delhi Assembly election results

Maharashtra: दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

Sun, 09 Feb 2025 11:58 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

Maharashtra: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस की हार के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन में सहयोगी पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने दोनों पार्टियों को नसीहत दी है। इसके साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि 'इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा'।

विज्ञापन
INDIA alliance is there and will remain in future too- says Sanjay Raut after Delhi Assembly election results
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, 'यह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी थी, उन्हें बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और चुनाव हार गए। भाजपा चाहती है कि हम आपस में लड़ें। अगर हम इस बात से खुश हैं कि आप और कांग्रेस हार गए, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। जब तक हम आपस में लड़ेंगे, तब तक हम तानाशाही को नहीं हरा सकते'
विज्ञापन

 
विपक्ष देश को आगे ले जाएगा- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा का कोई भविष्य नहीं है, यह सूजन है, यह अस्थायी है, अभी 10 साल हुए हैं, आने वाले समय में वे चले जाएंगे, विपक्ष देश को आगे ले जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को लेकर संजय राउत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा
दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने बाजी मारते हुए 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में 26 साल सत्ता का सुख फिर से हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा झटका लगा है, जिसमें आप को 70 में से मात्र 22 सीटों पर जीत मिल सकी और सत्ता से बाहर होना पड़ा है। जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह ही रहा, उसे किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसके साथ दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार शून्य सीट के साथ कांग्रेस ने अनचाहा हैट्रिक रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed