फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA Alliance' doing just two things: Bashing Sanatan culture, bullying media: J P Nadda

BJP: जेपी नड्डा बोले- सिर्फ दो काम कर रहा 'इंडिया' गठबंधन, सनातन संस्कृति को कोसना और मीडिया को धमकाना

Thu, 14 Sep 2023 03:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 03:46 PM IST
सार

BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके घटक सिर्फ दो काम कर रहे हैं- सनातन की संस्कृति को कोसना और मीडिया को धमकाना।

विज्ञापन
INDIA Alliance' doing just two things: Bashing Sanatan culture, bullying media: J P Nadda
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके घटक सिर्फ दो काम कर रहे हैं- सनातन की संस्कृति को कोसना और मीडिया को धमकाना। उन्होंने यह भी कहा कि इन दलों में आपातकाल के दौर की मानसिकता जिंदा है। 

विज्ञापन

नड्डा ने यह भी कहा, इंडिया गठबंधन को अपनी हरकतों से तुरंत बाज आना चाहिए। उन्हें इसके बजाय रचनात्मक कार्य और लोगों की सेवा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अन्यथा, अस्पष्टता का रास्ता और भी स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति ने मीडिया पर उप-समूह को उन एंकरों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया है, जिनके शो पर विपक्षी गठबंधन का कोई भी सदस्य अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजेगा।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'इन दिनों इंडिया गठबंधन केवल दो चीजें कर रहा है-सनातन संस्कृति को कोसना और मीडिया पर धौंस जमाना।' उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन में शामिल हर दल में सनातन संस्कृति को 'सबसे ज्यादा गालियां' देने में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी हुई है।
 

उन्होंने कहा, 'मीडिया को धमकाना- एफआईआर दर्ज करना, पत्रकारों को धमकाना, नाजी शैली में सूची बनाना कि किसे निशाना बनाना है।' भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि कांग्रेस के इतिहास में मीडिया को धमकाने और अलग-अलग विचारों वाले लोगों को चुप कराने के 'कई उदाहरण' हैं। 

उन्होंने कहा, 'पंडित नेहरू ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया और उनकी आलोचना करने वालों को गिरफ्तार किया गया। इंदिरा गांधी ने इसमें स्वर्ण पदक विजेता बनी हुई हैं कि कैसे भयावह आपातकाल लगाया।' 

उन्होंने आरोप लगाया, ' (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने मीडिया को सरकारी नियंत्रण में लाने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह विफल रहे।' उन्होंने कहा कि 'सोनिया (गांधी) नीत संप्रग' सोशल मीडिया हैंडल पर सिर्फ इसलिए प्रतिबंध लगा रही है क्योंकि 'कांग्रेस को उनके विचार पसंद नहीं आ रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed