फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india alliance Conflict between TMC and Congress adhir ranjan chowdhury targeting tmc

INDIA Alliance: बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में तकरार, अधीर रंजन ने कहा- ममता की दया की जरूरत नहीं

Thu, 04 Jan 2024 07:07 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

अधीर रंजन ने तृणंमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता से कौन सीटें मांग रहा है। कांग्रेस को ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है, हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
india alliance Conflict between TMC and Congress adhir ranjan chowdhury targeting tmc
Adhir Ranjan Chowdhury, Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

विपक्षी गठबंधन (इंडिया) में शामिल तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस में बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही तकरार लगातार बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीन रंजन चौधरी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से दो सीटें ऑफर करने पर पलटवार किया और हमला बोला।
विज्ञापन


अधीर रंजन ने तृणंमूल पर निशाना साधते हुए कहा, उनसे कौन भीख मांगने गया है, 'हमें पता नहीं क्या हमारे पास दो सीटें हैं। ममता से कौन सीटें मांग रहा है। कांग्रेस को ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है, हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी किसको होगी।' उन्होंने बताया इसकी सबसे ज्यादा खुशी नरेंद्र मोदी को होगी। इसलिए ये सब कुछ करके तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अधीर रंजन का यह बयान ममता बनर्जी की ओर से यह संकेत दिए जाने के बाद आई है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में दो सीटों की पेशकश की थी। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए किया गया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रस ही बीजेपी से लड़ेगी, जबकि इंडिया ब्लॉक देश के बाकी हिस्सों में होगा। केवल तृणमूल कांग्रस ही पश्चिम बंगाल में भाजपा को मात दे सकती है और पूरे देश में दूसरों के लिए एक मॉडल स्थापित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed