{"_id":"6596b49e78f3bff55a0d41c7","slug":"india-alliance-conflict-between-tmc-and-congress-adhir-ranjan-chowdhury-targeting-tmc-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA Alliance: बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में तकरार, अधीर रंजन ने कहा- ममता की दया की जरूरत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA Alliance: बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में तकरार, अधीर रंजन ने कहा- ममता की दया की जरूरत नहीं
Thu, 04 Jan 2024 07:07 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:07 PM IST
सार
अधीर रंजन ने तृणंमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता से कौन सीटें मांग रहा है। कांग्रेस को ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है, हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury, Mamata Banerjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी गठबंधन (इंडिया) में शामिल तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस में बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही तकरार लगातार बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीन रंजन चौधरी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से दो सीटें ऑफर करने पर पलटवार किया और हमला बोला।
अधीर रंजन ने तृणंमूल पर निशाना साधते हुए कहा, उनसे कौन भीख मांगने गया है, 'हमें पता नहीं क्या हमारे पास दो सीटें हैं। ममता से कौन सीटें मांग रहा है। कांग्रेस को ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है, हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी किसको होगी।' उन्होंने बताया इसकी सबसे ज्यादा खुशी नरेंद्र मोदी को होगी। इसलिए ये सब कुछ करके तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी की सेवा कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि अधीर रंजन का यह बयान ममता बनर्जी की ओर से यह संकेत दिए जाने के बाद आई है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में दो सीटों की पेशकश की थी। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए किया गया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रस ही बीजेपी से लड़ेगी, जबकि इंडिया ब्लॉक देश के बाकी हिस्सों में होगा। केवल तृणमूल कांग्रस ही पश्चिम बंगाल में भाजपा को मात दे सकती है और पूरे देश में दूसरों के लिए एक मॉडल स्थापित कर सकती है।