फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India alert the incident of the data destruction of the Amazon

अमेजन के डाटा सेंध की घटना से भारत सतर्क

Sat, 24 Nov 2018 06:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
India alert the incident of the data destruction of the Amazon
hack
वैश्विक स्तर पर अमेजन के उपभोक्ता डाटा में लगी सेंध ने भारत के ग्राहकों को भी सकते में डाल दिया है। हालांकि सरकार, अमेजन या घरेलू उपभोक्ता की ओर से डाटा चोरी होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। अमेजन में एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बुधवार को उपभोक्ता से जुड़ी सूचनाएं लीक हो गई थीं।  
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय ने अमेजन के डाटा लीक मामले में भारत की स्थिति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि मसला देश से जुड़ा नहीं है, इसलिए कोई स्पष्टीकरण या रुख व्यक्त किए जाने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रालय और उसके सभी सहयोगी इस मामले में सतर्क हैं। अमेजन इंडिया ने भी इस बात की पुष्टी नहीं की है कि भारतीय उपभोक्ता डाटा लीक का शिकार हुए हैं या नहीं। यह जरूर कहा गया है कि गड़बड़ी दूर कर दी गई है और इस दौरान उन उपभोक्ताओं को सूचना दी गई है, जिनके प्रभावित होने की आशंका है।   
विज्ञापन

 

सबसे अधिक अमेरिका व यूरोप प्रभावित

दुनियाभर से तमाम उपभोक्ताओं ने ट्विटर पर यह दावा किया कि अमेजन ने उन्हें ई-मेल भेजा है, जिसमें तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दिया गया है। इस गड़बड़ी के दौरान सबसे ज्यादा अमेरिका और यूरोप के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि यूजर्स का डाटा 20 नवंबर से पहले लीक हुआ था, जिसके बाद से ही कंपनी ने ग्राहकों को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया था। 

नाम व ई-मेल हुआ लीक
कंपनी की तरफ से भेजे गए ई-मेल में कहा गया है कि उन्हें अपना पासवर्ड बदलने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका पासवर्ड लीक नहीं हुआ है। कंपनी के अनुसार यूजर्स का सिर्फ नाम और ई-मेल आईडी लीक हुई थी। इससे पहले फेसबुक और गूगल जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनियों से हाल ही में भारतीय प्रयोगकर्ताओं के डाटा चोरी होने के कई मामले सामने आए हैं। सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2008 और उसके बाद के बने कानूनों में डाटा चोरी होने की जानकारी सक्षम प्राधिकार को नहीं देने पर वित्तीय जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद ज्यादातर कंपनियां इसका पालन नहीं करतीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed