{"_id":"640dc55eba09ab98e50a7da7","slug":"india-agrees-to-russia-operating-more-passenger-flights-connecting-2-countries-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind-Russia: रूसी एयरलाइन भारत के लिए हर हफ्ते 64 उड़ानें संचालित कर सकेंगे, हवाई सेवा समझौते पर सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ind-Russia: रूसी एयरलाइन भारत के लिए हर हफ्ते 64 उड़ानें संचालित कर सकेंगे, हवाई सेवा समझौते पर सहमति
Sun, 12 Mar 2023 05:58 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:58 PM IST
सार
Ind-Russia: मौजूदा समझौते के तहत रूस भारत के लिए 52 साप्ताहिक नागरिक उड़ानों का संचालन कर सकता है। भारत सैद्धांतिक रूप से रूसी विमानन कंपनियों की ओर से भारत के लिए संचालित की जाने वाली साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 52 से बढ़ाकर 64 करने पर सहमत हो गया है।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : Pixabay
विस्तार
भारत और रूस अपने द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते को संशोधित करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। इसके तहत रूसी विमानन कंपनियों को विभिन्न भारतीय शहरों के लिए 64 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करने की अनुमति होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी है।
मौजूदा समझौते के तहत रूस भारत के लिए 52 साप्ताहिक नागरिक उड़ानों का संचालन कर सकता है। भारत सैद्धांतिक रूप से रूसी विमानन कंपनियों की ओर से भारत के लिए संचालित की जाने वाली साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 52 से बढ़ाकर 64 करने पर सहमत हो गया है। एक अधिकारी ने मीडिया को बातचीत में बताया कि इस संबंध में द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते में उचित समय पर संशोधन किया जाएगा।
वर्तमान में, एरोफ्लोट भारत के लिए सात साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रहा है। जबकि कोई भी भारतीय एयरलाइन रूस के लिए उड़ान नहीं भर रही है। इससे पहले एयर इंडिया मॉस्को के लिए उड़ानें संचालित करती थी। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने यह भी कहा कि रूसी वाहकों को भारत के लिए संचालित होने वाली साप्ताहिक उड़ानों की कुल संख्या के कोटे का पूरी तरह से उपयोग करने में कुछ समय लगेगा। पिछले महीने नागर विमानन सचिव राजीव बंसल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नागर विमानन में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित बैठक के लिए मास्को का दौरा किया था।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा था कि 17 फरवरी को हुई बैठक में नागर विमानन क्षेत्र में सहयोग पर एक प्रोटोकॉल को भी औपचारिक रूप दिया गया। नागर विमानन में सहयोग पर भारत-रूस उप-समूह के नौवें सत्र का हिस्सा रही इस बैठक की अध्यक्षता बंसल और रूस के परिवहन उपमंत्री इगोर चालिक ने की।