फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    India 96th in download speed, behind Nepal, Bangladesh

इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में 96वें नंबर पर भारत

Fri, 23 Dec 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
 India 96th in download speed, behind Nepal, Bangladesh
internet
कैशलेस अर्थव्यवस्था तभी संभव है साइबर सुरक्षा और इंटरनेट स्पीड तेज हो। उपलब्ध औसत बैंडविथ के हिसाब से डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत 105 देशों की सूची में 96वें नंबर पर है। वहीं, साइबर सुरक्षा कि स्थिति खराब है और यह लगातार खराब ही हो रही है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत बांग्लादेश,नेपाल और  इराक से भी पीछे हैं। साइबर हमले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं और संवदेनशील संस्थाओं के डेटा पर हमले बढ़े हैं।  बैडविथ की उपलब्धता के मामले में श्रीलंका, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देश हमसे कहीं आगे हैं। 
विज्ञापन


 

साइबर अपराधों को लेकर विशेषज्ञ भी चिंतित

 India 96th in download speed, behind Nepal, Bangladesh
इंटरनेट - फोटो : फाइल फोटो
साइबर अपराधों के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर है और पिछले एक साल में ये मामले दोगुने हो गए हैं। साइबर अपराधों को लेकर विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। दरअसल, हमारे यहां साइबर अपराध के दोषियों को सजा मिलने के उदाहरण न के बराबर हैं।

ऐसी स्थिति को देखकर जानकारों का कहना है कि  भारत में लोग आसानी से साइबर हमले और निजी डेटा चोरी होने के शिकार बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स को लेकर एकसाथ कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed