{"_id":"62fbca386d13f7538e2e2776","slug":"independence-day-tricolor-hoisted-on-world-highest-railway-pillar-railway-ministry-gave-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पिलर पर फहराया तिरंगा, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पिलर पर फहराया तिरंगा, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी
Tue, 16 Aug 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इंफाल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:17 PM IST
सार
यह परियोजना इंफाल को देश के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ेगी। यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होगा। यह ब्रिज 141 मीटर की ऊंचाई पर बन रहा है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे ऊंचे रेल परियोजना के निर्माणाधीन पिलर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मणिपुर का नोनी ब्रिज 111 किलोमीटर लंबी जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना का एक हिस्सा है। इससे पूर्वोत्तर तक काफी अच्छी कनेक्टिविटी हो सकेगी।
विज्ञापन
यह परियोजना इंफाल को देश के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ेगी। यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होगा। यह ब्रिज 141 मीटर की ऊंचाई पर बन रहा है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह ब्रिज यूरोप में मोंटेनेग्रो के माला-रिजेका वायडक्ट का रेकॉर्ड तोड़ देगा, जो 139 मीटर की ऊंचाई पर है। इस ब्रिज को पूरा करने में करीब 374 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना के पूरे होने के बाद 111 किलोमीटर की दूरी 2 से 2.5 घंटे में तय हो जाएगी। इस समय जिरीबाम-इंफाल के बीच की दूरी 220 किलोमीटर है और इस यात्रा में 10 से 12 घंटे का समय लगता है। जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना में नोनी घाटी को पार करने वाला यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होगा। इस पुल का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि 111 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 61 फीसद सुरंगे हैं। इस पुल की कुल अनुमानित लागत 374 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन