{"_id":"62f9a8e57076560afc0078e3","slug":"independence-day-pm-modi-wearing-a-tricolor-turban-paid-tribute-to-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: तिरंगे रंग की पगड़ी बांधकर राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day: तिरंगे रंग की पगड़ी बांधकर राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Mon, 15 Aug 2022 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Aug 2022 11:06 AM IST
सार
आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी हुई है। उनकी पगड़ी में तिरंगे के तीनों रंग, केसरिया, सफेद और हरा शामिल हैं।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद पीएम लाल किले के लिए रवाना हो गए। आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी हुई है। उनकी पगड़ी में तिरंगे के तीनों रंग, केसरिया, सफेद और हरा शामिल हैं। राजघाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे। यहां उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
पिछले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी केसरिया साफे में नजर आए थे। इससे पहले वह इस खास मौके पर पीले, गुलाबी और सुनहरे रंग के साफे पहन चुके हैं। वह हर बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास तरह का साफा पहनते हैं।
विज्ञापन
स्वदेशी का दिया मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नौंवी बार तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने स्वदेशी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर से बढ़ना है तो स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। आज महर्षि अरविंद की जयंती है, उन्होंने स्वदेशी से स्वराज का नारा दिया था। उन्होंने कहा, आज लाल किले पर भारत में बनी तोज से ही सलामी दी गई है। 75 सालों से इस एक आवाज के लिए हमारे कान तरस रहे थे। उन्होंने कहा, आज हमारे पांच-पांच साल के बच्चे संकल्प ले रहे हैं कि विदेशी खिलौनों से नहीं खेलना है।
विज्ञापन