{"_id":"586192574f1c1b2a41eec2f2","slug":"increased-violence-in-bengal-killing-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में बढ़ी हिंसक घटनाएं, एक की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगाल में बढ़ी हिंसक घटनाएं, एक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 27 Dec 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामले में दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जबकि कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घरों में भी आग लगा दी गई। फिलहाल वहां हालात काबू में है, लेकिन तनाव कायम है। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार देर रात सैफुद्दीन मियां (40) नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो गई। उस समय वे क्रिसमस के मौके पर पिकनिक मना रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि आपसी रंजिश की वजह से तृणमूल के ही एक अन्य कार्यकर्ता ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, कूचबिहार जिले में पोआपुरकुठी गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की एक सड़क के निर्माण के सवाल पर रविवार रात तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान कई घरों में आग लगा दी गई। इस हिंसा में घायल तृणमूल के दो समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन