फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax raids on 40 places spiritual teacher kalki bhagwan, over 500 crores black money recovered

500 करोड़ से ज्यादा का काला धन उजागर, अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान के 40 ठिकानों पर छापेमारी

Sat, 19 Oct 2019 06:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Oct 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Income tax raids on 40 places spiritual teacher kalki bhagwan, over 500 crores black money recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर

आयकर विभाग ने कथित अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान से जुड़े समूह के 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के काले धन का पता लगाया है। धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन जमा करने वाले चेन्नई के एक समूह पर छापा मारा है। वहां से अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काला धन का पता लगाया है। यह समूह भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में निवेश किया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग से यहां शुक्रवार को मिली सूचना के अनुसार बीते बुधवार से समूह के चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और वरदाइपलेम के करीब 40 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। इस समूह का संचालक धार्मिक नेता और उनका पुत्र है। यह समूह कई जगह वेलनेस कोर्स चलाता है। जांच से पता चला कि इसके कर्मचारी विभिन्न आश्रमों में जो पैसे वसूलता था, उसे हिसाब किताब में नहीं डालता था और उसका कहीं और निवेश कर दिया जाता था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह फर्जीवाडा वर्ष 2014-15 से ही चल रहा है और अभी तक करीब 409 करोड़ रुपये को इधर-उधर किया जा चुका है। इन ठिकानों से अधिकारियों ने 43.9 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आयकर विभाग को कई देशों की मुद्रा भी मिली है, जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 18 करोड़ रुपये के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 88 किलो के सोने के आभूषण भी मिले हैं जिसका मूल्य 26 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं 1271 कैरेट हीरे भी मिले हैं जिसका मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये आंका गया है। छापे की कार्रवाई अभी भी चल रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इस समूह ने अमेरिका, चीन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed