आयकर छापे: विशाखापत्तनम के कारोबारी के 17 और राजकोट के समूह के 40 ठिकानों पर कार्रवाई, करोड़ों की कर चोरी पकड़ी
कर चोरी करने वालों के खिलाफ आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है। 25 अगस्त को विभाग की टीम ने विशाखापत्तनम के एक समूह के 17 और राजकोट के समूह के 40 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इनमें करोड़ों रुपये नकदी और करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है।
विस्तार
आयकर विभाग ने कर चोरी करने वाले कारोबारी समूह के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। विशाखापत्तन के एक समूह के कई राज्यों में फैले कारोबार की जांच की गई है। 25 अगस्त को विभाग ने इस समूह के पूरे आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, नागपुर व कोलकाता स्थित 17 परिसरों की जांच शुरू की। अब तक तीन करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है। उधर गुजरात के राजकोट के एक समूह के 40 ठिकानों पर मारे गए छापों में 300 करोड़ रुपये की आय छिपाने का पता चला है। समूह के ठिकानों से 6.40 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
विशाखापत्तनम का समूह वनस्पति तेल, मैगनीज अयस्क खनन व फेरो अलॉय के उत्पादन से जुड़ा है। समूह के खिलाफ 24 अगस्त को आयकर ने जांच की। छापों के दौरान भारी मात्रा में नकदी व 40 करोड़ रुपये के बेहिसाबी लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच अभी भी जारी है।
Income Tax Dept carried out search operation on 25th Aug on a group based in Visakhapatnam at 17 premises across Andhra Pradesh, Chhattisgarh, Nagpur & Kolkata. Group entities are engaged in extraction of vegetable oils, mining of manganese ore & manufacturing of ferroalloys.
— ANI (@ANI) August 27, 2021
इसी तरह राजकोट के समूह के खिलाफ 24 अगस्त को जांच शुरू की गई। यह समूह गुजरात का अग्रणी रियल एस्टेट कारोबारी है। वह राजकोट व आसपास रियल एस्टेट, निर्माण व जमीनों की खरीद फरोख्त करता है। समूह के करीब 40 ठिकानों की जांच की गई।
इस समूह की अब तक की जांच में 300 करोड़ रुपये की आय छिपाने का पता चला है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न परिसरों से 6.40 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी व 1.70 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की गई है। इसके अलावा चार करोड़ रुपये के प्रॉमिसरी नोट भी जब्त किए गए हैं। साथ ही 25 लॉकरों को भी सील किया गया है। जांच कार्रवाई अब भी जारी है।
Income Tax Dept carried out search op on 24th Aug on a group based in Rajkot. The group is among Gujarat’s prominent real estate builders & developers & is actively engaged in real estate, construction & land trading businesses in & around Rajkot. Over 40 premises were covered.
— ANI (@ANI) August 27, 2021