फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax is keeping an eye on eighty thousand accounts who haven't filled tax after demonetization

नोटबंदी के बाद टैक्स नहीं भरने वाले 80 हजार खातों पर आयकर की नजर

Thu, 15 Nov 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Income Tax is keeping an eye on eighty thousand accounts who haven't filled tax after demonetization

नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स जमा नहीं करने वालों पर आयकर विभाग की कड़ी नजर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बुधवार को कहा कि विभाग ऐसे 80,000 मामलों की पड़ताल कर रहा है, जिन्होंने नोटिस भेजने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया है। 

विज्ञापन


प्रगति मैदान में हो रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयकर विभाग के स्टाल का उद्घाटन करते हुए चंद्रा ने कहा कि ऐसे 80 लाख लोगों की भी पहचान की गई है, जिन्होंने पिछले तीन साल लगातार रिटर्न दाखिल किया, लेकिन इस वर्ष अब तक टैक्स जमा नहीं किया है।

विज्ञापन

कई सालों बाद अप्रत्यक्ष करकी तुलना में प्रत्यक्ष कर बढ़ा : चंद्रा

चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी से देश का कर आधार और प्रत्यक्ष कर से प्राप्त शुद्ध राजस्व बढ़ाने में मदद मिली है। अगर आप पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो प्रत्यक्ष कर का योगदान 52 फीसदी और अप्रत्यक्ष कर का 42 फीसदी रहा है। यह कई वर्षों बाद हुआ है जब अप्रत्यक्ष की तुलना में प्रत्यक्ष कर बढ़ा है। 

यह पूछे जाने पर कि नोटबंदी से इसमें कैसे मदद मिली तो चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों ने पैसा अकाउंट में जमा कराया। इससे हमें यह जानने में मदद मिली कि कितने लोगों ने रिटर्न भरे बिना कितना कैश जमा कराया। 

नोटबंदी के बाद तीन लाख लोगों को नोटिस भेजा

सीबीडीटी चेयरमैन ने बताया कि नोटबंदी के बाद टैक्स जमा नहीं कराने वाले करीब तीन लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया था। ये वैधानिक नोटिस थे, जिसके बाद 2.25 लाख लोगों ने आईटी रिटर्न फाइल की। वहीं, 80 हजार ऐसे मामले हैं, जिनमें रिटर्न फाइल नहीं की गई। आयकर विभाग इनकी पड़ताल करने के साथ ही मूल्यांकन कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed