सड़क किनारे लगी खाने की दुकानों में काला धन तलाश रहे हैं टैक्स अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने मुंबई में ठाणे के वड़ा पाव सेंटर, घाटकोपर के एक डोसा सेंटर, अंधेरी के एक सैंडविच सेंटर के अलावा सउथ मुंबई में जलीबेवाले के साथ ही लगभग खाने-पीने की 50 जगहों पर छापा मारा और मालिकों से आईडीएस के तहत काला धन घोषित करने के लिए कहा। अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता में भी करीब 100 दुकानदारों पर इसी तरह का छापा मारा गया या सर्वे की कार्रवाई की गई।
पिछले छह महीनों में टैक्स विभाग द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर ही छापे में जा रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक एक टैक्स अधिकारी ने बताया कि सरकार ने लगभग एक लाख छोटे कारोबारियों और दुकानदारों की पहचान की है जिन पर टैक्स चोरी का शक है। सरकार ने हर शहर के लिए टार्गेट तय किया है।
दुकानों से 2 करोड़ रुपये तक कैश जब्त किया गया
विशेषज्ञों का कहना है कि छापे और सर्वे की कार्रवाई पिछले हफ्ते में बढ़ी हैं। मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि मैंने अपने 25 साल में इस तरह के छापे और सर्वे के बारे में नहीं सुना था। अधिकारियों ने दुकानों से कैश भी जब्त किया है। बहुत से दुकानदार तो चकित हैं क्योंकि उनका टैक्स अधिकारियों से इससे पहले कभी वास्ता नहीं पड़ा था।
हालांकि, टैक्स अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने मुंबई में दुकानों पर मारे गए छापों में कितने रुपये जब्त किए हैं। लेकिन मामले से जुड़े लोगों के अनुसार कुछ दुकानों से 2 करोड़ रुपये तक कैश जब्त किया गया है।