{"_id":"62ce12ebab771a7fe127ec4d","slug":"income-tax-department-raided-two-real-estate-companies-of-tamil-nadu-seized-500-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: दो कंपनियों पर छापे में मिला 500 करोड़ का कालाधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Income Tax Raid: दो कंपनियों पर छापे में मिला 500 करोड़ का कालाधन
Wed, 13 Jul 2022 06:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:05 AM IST
सार
आयकर विभाग ने 6 जुलाई को कंपनी के चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै स्थित 40 परिसरों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आयकर विभाग ने तमिलनाडु की दो रियल एस्टेट से जुड़ी दो कंपनियों पर छापे मारकर 500 करोड़ के काले कालेधन का पता लगाया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 6 जुलाई को कंपनी के चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै स्थित 40 परिसरों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन
ईडी ने जब्त की मंगलूरू के बिजनेसमैन की 17.34 करोड़ की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मुक्का ग्रुप कंपनी के मालिक मोहम्मद हारिस की 17.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। यह संपत्ति मंगलूरू में दो आवासीय घर और एक औद्योगिक भूखंड के रूप में मौजूद हैं। ईडी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि हारिस ने अचल संपत्ति और व्यावसायिक संस्थाओं का अधिग्रहण किया था। इसके अलावा भारत के बाहर फॉरेक्स लेन-देन किया गया था। जांच में यह भी पता चला कि यूएई के अजमान में भी फ्लैट का अधिग्रहण किया था। वहीं विदेशी बैंक खाते और विदेशी हिस्सेदारी में निवेश कर रखा था।
विज्ञापन
ओला फाइनेंशियल पर 1.67 करोड़ का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेस पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रीपेड भुगतान के साधनों और केवाईसी से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर यह दंड लगाया गया है। यह ओला ऐप की सहायक कंपनी है जो दोपहिया, चार पहिया पर ऋण के साथ पर्सनल लोन व बीमा उत्पाद भी देती है। आरबीआई ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसके बाद मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन