{"_id":"6066aa308ebc3e8cbc560e30","slug":"income-tax-department-raid-on-son-in-law-of-dmk-president-mk-stalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से चार दिन पहले स्टालिन के बेटी-दामाद के ठिकानों पर छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव से चार दिन पहले स्टालिन के बेटी-दामाद के ठिकानों पर छापे
Fri, 02 Apr 2021 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:52 AM IST
सार
- आयकर अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्टालिन की बेटी के तेयनामपेट और नीलंगराय स्थित घरों पर तलाशी ली गई
विज्ञापन
एमके स्टालिन फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले शुक्रवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बेटी-दामाद के ठिकानों पर आयकर ने छापे मारे। यह कार्रवाई स्टालिन की बेटी सेंटामरई और दामाद सबरीसन के आठ ठिकानों पर की गई। इनमें चार जगह चेन्नई में हैं। इसके अलावा डीएमके के अन्नानगर से प्रत्याशी एमके मोहन के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। आयकर छापों पर स्टालिन ने कहा कि मैं कलाइगनार का बेटा हूं और ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रदेश की अन्नाद्रमुक सरकार को बचा रही है।
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्टालिन की बेटी के तेयनामपेट और नीलंगराय स्थित घरों पर तलाशी ली गई। साथ ही अन्य कई जगहों पर भी छापा मारा गया। तलाशी अभियान के दौरान क्या-क्या मिला, इसकी जानकारी नहीं दी गई। वहीं अपने घर पर छापे पर मोहन ने कहा कि मेरे हाथ पूरी तरह से पाक साफ हैं। मैंने किसी से भी एक भी पैसा नहीं लिया है। मैं ईमानदार व्यक्ति हूं।
विज्ञापन
वहीं अपने बेटी-दामाद के यहां छापे पर स्टालिन ने कहा कि वह सुबह ही चेन्नई से त्रिची आए हैं और बेटी के यहां छापे की सूचना मिली। मोदी सरकार प्रदेश की अन्नाद्रमुक सरकार को बचाने के लिए यह सब कर रही है। भाजपा आयकर विभाग और सीबीआई का इस्तेमाल कर अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और मुख्य सचिव को धमका रही है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी को बताना चाहता हूं कि यह डीएमके है और मैं कलाइगनार का बेटा हूं। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश विधानसभा की 234 सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 2 मई को होगी।
विज्ञापन
ए राजा पर चुनाव आयोग की कार्रवाई
बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों पर छह अप्रैल को मतदान है। दो मई को मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि इससे पहले डीएमके नेता ए राजा पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए पार्टी से स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर कर दिया है। साथ ही दो दिनों तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है। ए राजा पर आरोप है कि उन्होंने तमिलानाडु के मुख्यमंत्री पलानिस्वामी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है।