{"_id":"64ad15e9bdc3c981d70f25d5","slug":"income-tax-department-raid-around-10-locations-in-karur-linked-to-ashok-brother-of-dmk-minister-senthil-balaji-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Raid: तमिलनाडु में आयकर विभाग की छापेमारी; DMK मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई से जुड़े 10 परिसरों पर जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IT Raid: तमिलनाडु में आयकर विभाग की छापेमारी; DMK मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई से जुड़े 10 परिसरों पर जांच जारी
Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
आयकर विभाग ने तमिलनाडु के करूर में लगभग 10 जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है, वो जेल में बंद डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई अशोक से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों ने यह भी कहा है कि कोंगु मेस होटल के मालिक मणि उर्फ सुब्रमणि के रायनूर, करूर स्थित आवास पर आईटी छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि सेंथिल बालाजी नौकरियों के बदले पैसे लेने और मनी लॉन्ड्रिंग सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईडी ने 14 जून को गिरफ्तार कर लिया था
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले नकदी मामले में बालाजी को 14 जून को गिरफ्तार किया था। छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में 15 जून को मद्रास उच्च न्यायालय ने सेंथिल बालाजी को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई लेकिन उसने उच्च न्यायालय के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन