फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department conducted searches at 32 locations in the case of a leading wholesale bullion and gold jewellery dealer

आयकर विभाग ने ली 32 जगहों पर तलाशी, 500 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला

Thu, 12 Nov 2020 11:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department conducted searches at 32 locations in the case of a leading wholesale bullion and gold jewellery dealer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आयकर विभाग ने चेन्नई की प्रमुख सराफा कंपनियों के परिसरों पर 10 नवंबर को देशभर के 32 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान विभाग को 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला। विभाग ने यह तलाशी, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, कोयंबटूर, सलेम, त्रिची, मदुरै और तिरुनेलवेली में 32 जगहों पर ली थी।  

विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग द्वारा चेन्नई की प्रमुख सर्राफा कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है। बयान में कहा गया कि मामले में आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘अभी तक छापों के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है। वास्तव में, अभी तक पकड़ी गई अघोषित आय में से 150 करोड़ रुपये का खुलासा कर निर्धारिती (सर्राफा फर्म) ने स्वैच्छिक रूप से किया है।’


बोर्ड का दावा है कि इस कार्रवाई में 814 किलो ग्राम अधिक स्टॉक का पता चला है। इसका मूल्य करीब 400 करोड़ रुपये आंका गया है। इस पर कर का निर्धारण किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed